Pitru Paksha 2022: पितरों को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें इन 7 चीजों का दान


By Shantanoo Mishra19, Sep 2022 12:48 PMjagran.com

करें चांदी का दान

मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चांदी की वास्तु दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहता है।

कर सकते हैं गुड़ का दान

गुड़ का दान करने से पितरों को अत्यंत संतुष्टि मिलती है और वह प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ गुड़ का दान करने से घर में अनबन की स्थिति में भी सुधर होता है।

काला तिल है लाभकारी

बता दें कि श्राद्ध क्रिया में काले तिल का प्रयोग किया जाता है। इसलिए किसी अन्य चीज का दान सम्भव न हो तो काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तिल संकट और विपदाओं से रक्षा करता है।

अन्न से बड़ा दान और कुछ नहीं

अन्नदान को महा दान की श्रेणी में रखा गया है। ऐसा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हमेशा गेहूं और चावल का दान करें।

करें नामक का दान

मान्यता है कि नमक का दान किए बिना कोई भी दान सफल नहीं होता है। इसलिए पितृपक्ष में नमक का दान अवश्य करें। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

करें चप्पल और जूते का दान

माना जाता है कि पितृपक्ष में जूते-चप्पल का दान करने से कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार जूते-चप्पल के दान से आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

करें गाय के घी का दान

हिन्दू धर्म में गाय के घी को बहुत पवित्र माना गया है। यही कारण है कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में इसका प्रयोग अनिवार्य होता है। इसलिए घी का दान करने से व्यक्ति को बहुत लाभ होता है।