बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम के बेटे निवान कोलावेरी डी गाना गाते फैंस की नजरों में आए थे। लेकिन आजकल वह सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने काफी बने हुए है।
जी हां, निवान निगम ने 17 साल की उम्र में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाकर लोगों को अपना दिवाना बना लिया है। कुछ ही दिन पहले निवान ने अपने सिक्स पैक ऐब्स वाली फोटोज को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कि है।
फेमस सिंगर का बेटा कुछ टाइम पहले गोल-मटोल गोलगप्पे जैसा दिखाई देता था, परंतु अब उनका लुक एक हैंडसम स्लिम बॉय की तरह दिख रहा है।
निवान के दो साल की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी की झलक को देखकर टाइगर श्रॉफ ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए - 'ग्रेट वर्क' लिखा। साथ ही, एक प्राउड फादर की तरह सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर निवान की पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा,
फेमस सिंगर सोनू निगम और रेडियो जॉकी - एंटरप्रेन्योर मधुरिमा निगम निवान के पेरेंट्स है। 2002 में निवान के पेरेंट्स शादी जैसे पवित्र रिश्ते में बंधे थे।
साल 2007 में निवान का जन्म हुआ था। कुछ सालों बाद कोलावेरी डी गाना गाते हुए निवान ने लोगों के बीच अपनी एक पहचान बना ली है, जिसे देखने और सुनने में लोगों को काफी अच्छा लगता है।
बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@nevaannigam25)