ऐशो-आराम का जीवन जीते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra01, Mar 2025 03:01 PMjagran.com

अंक ज्योतिष

इस ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग ऐशो-आराम का जीवन जीते हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के भाग्य और व्यक्तित्व का पता चलता है।

मूलांक 6 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 06 होता है। ऐसे लोगों के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

मूलांक 6 वाले लोगों के स्वामी

इस मूलांक के जातकों के स्वामी शुक्र होते हैं, जिन्हें प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक के लोगों को जीवन में खूब प्यार मिलता है।

लोगों को करते हैं आकर्षित

मूलांक 6 वाले लोग अपने स्वभाव से दूसरे लोगों को आकर्षित कर लेते हैं। ये लोग जीवन में कड़ी मेहनत करके लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

जीते हैं लग्जरी लाइफ

जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, वह लग्जरी जिंदगी जीते हैं। इन लोगों को जीवन में सभी तरह के ऐशो-आराम की प्राप्ति होती है और किसी भी चीज की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

नहीं होती है धन की कमी

मूलांक 6 वाले लोगों को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये लोग कड़ी मेहनत करके धम कमाते हैं और बिजनेस में भी आगे बढ़ते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, उन्हें सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके अलावा, ये लोग काफी हंसमुख स्वभाव के होते हैं।

पढ़ते रहें

मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ