गरीबी में गुजरता है इस मूलांक के लोगों का जीवन


By Ashish Mishra24, Feb 2025 10:00 PMjagran.com

अंक ज्योतिष

इस ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोगों का जीवन गरीबी में गुजरता है?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का भी पता चलता है।

मूलांक 3 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इससे लोगों के व्यवहार का पता चलता है।

गरीबी का सामना करना

जिन लोगों का मूलांक 3 होता है, उन्हें जीवन में गरीबी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिलती है।

आर्थिक स्थिति रहती है खराब

मूलांक 3 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति खराब रहती है। इन लोगों के पैसा भी नहीं टिकता है और बेवजह खर्च होता रहता है।

कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटना

इस मूलांक के लोग कई बार मुकद्दमेबाजी में फंस जाते हैं। जिसकी वजह से इन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटना पड़ता है।

कार्य में मिलती है असफलता

मूलांक 3 वाले लोग जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसके बावजूद भी इन्हें सफलता नहीं मिलती है, जिससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

लक्ष्य को पाने की इच्छा

मूलांक 3 वाले लोगों के अंदर लक्ष्य को पाने की इच्छा होती है। इसके लिए वह कठिन परिश्रम करते हैं और लक्ष्य को हासिल करके ही दम लेते हैं।

पढ़ते रहें

मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ