घर में रखें मां लक्ष्मी से जुड़ी ये 5 चीजें, होने लगेगी धन वर्षा


By Ashish Mishra24, Feb 2025 02:04 PMjagran.com

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, उन्हें जीवन में धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि घर में क्या रखने से धन वर्षा होती है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

घर में रखें ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखना बेहद शुभ होता है। इन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होती है।

घर में कौड़ी रखें

मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय है। 5 कौड़ी को हल्दी और चंदन का तिलक लगाना घर में रखने से धन लाभ होता है। इससे तिजोरी में हमेशा पैसा रहता है।

घर में पिरामिड रखें

वास्तु के अनुसार, घर में तांबे या क्रिस्टल का पिरामिड रखना शुभ होता है। इसे रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

श्रीयंत्र रखें

घर में श्रीयंत्र स्थापित करना लाभकारी होता है। इसे रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

कुबेर देव की मूर्ति रखें

धन के देवता कुबेर देव की मूर्ति घर में रखना चाहिए। इससे धन का आवागमन बना रहता है और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं।

घर में नारियल रखें

मां लक्ष्मी का नारियल बेहद प्रिय है। इसे चढ़ाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन प्राप्ति होती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संबंध भी अच्छे रहते हैं।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ