अंक ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक आता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बताएंगे, जो साइंटिस्ट माने जाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में जानें।
जिन लोगों का जन्म किसी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है।
इस मूलांक के लोग जन्मजात संचारक होते हैं और अपनी बातचीत की कला से लोगों को प्रभावित करते हैं।
इस मूलांक के लोगों की आवाज आकर्षक और मधुर होती है, जिससे वे लोगों का ध्यान खींच लेते हैं।
मूलांक 3 के लोग अपने विचारों को स्पष्ट तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। ये लोग मजाकिया होते हैं।
इस मूलांक के लोग नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
इनकी ऊर्जावान प्रकृति और बातचीत की कला लोगों को प्रेरित करती है और उनका दिल जीत लेती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com