इस शास्त्र में व्यक्ति के करियर और भविष्य के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग परिवार की किस्मत बदल देते हैं?
जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों को व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है।
जिन लोगों का जन्म महीने की 2,11, 20 या 29 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 02 होता है। ऐसे लोग परिवार के लिए बेहद लकी होते हैं।
मूलांक 2 वाले लोग परिवार की किस्मत बदल देते हैं। ये लोग कड़ी मेहनत करके कामयाबी हासिल करते हैं और परिवार के सदस्यों को भी आगे बढ़ाते हैं।
मूलांक 2 वाले लोगों के जन्म के बाद से ही परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है। इसके साथ ही, परिवार के लोगों के साथ रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
मूलांक 2 वाले लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। ये किसी बात लंबे समय तक याद रख सकते हैं और उसे अमल में भी लाते हैं।
इस मूलांक के लोग दूसरों लोगों को साथ लेकर चलते हैं। ये गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करके उन्हें भी आगे बढ़ाते हैं।
मूलांक 2 वाले लोगों के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग कड़ी मेहनत करके धन कमाते हैं और जीवन में अपनी मंजिल को हासिल करते हैं।
मूलांक के बारे में विस्तार से जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ