अक्सर लोग रुई की बाती वाली दीपक जलाते हैं। इसे जलाने से जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि रुई की बाती वाला दीपक जलाने से क्या फायदे होते हैं?
घर में दीपक जलाने के कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
वास्तु के अनुसार, घर में रुई की बाती वाला दीपक जलाने शुभ होता है। इसे जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इसके अन्य कई फायदे होते हैं।
घर में रुई की बाती वाली दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण शुद्ध रहता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को रुई की बाती वाला दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर रुई की बाती वाली दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि भी आती है।
घर में वास्तु दोष होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती है। वहीं, रुई की बाती वाला दीपक जलाने से वास्तु दोष दूर होने लगता है।
स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को रुई की बाती वाला दीपक जलाना चाहिए। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
दीपक जलाने के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ