ज्योतिष शास्त्र की तरह अंकशास्त्र भी हमारी लाइफ में अहम भूमिका अदा करता है। अंकशास्त्र में मूलांक निहित होते हैं और मूलांक 01 से 09 तक होते हैं। ये आपके जीवन की दिशा और दशा दोनों तय करते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो जन्म से ही काफी इंटेलिजेंट माने जाते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको मूलांक 01 के बारे में बता रहे हैं। जिस किसी भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 29 तारीख को होता है, तो उसका मूलांक 01 होता है।
मूलांक 01 वाले लोगों की सबसे बड़ा खासियत यह है कि इसे जन्म से ही काफी इंटेलिजेंट माने जाते हैं और इनके जरिए लिया गया कोई भी फैसला एकदम सही साबित होता है।
जिन लोगों का मूलांक 01 होता है। ऐसे लोग निडर होते हैं। ये लोग अपनी बात रखने में जरा भी नहीं घबराते। यह गलत को गलत और सही को सही कहने से बिल्कुल भी नहीं चूकते।
मूलांक 01 वाले लोगों पर सूर्य देव की कृपा होती है और सूर्य देव की कृपा होने से इनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इनके जीवन में कोई भी दुख बाकी नहीं रहता।
मूलांक 01 वाले लोगों में कमाल की लीडरशिप क्वालिटी पाई जाती है। ऐसे लोग जिस भी टीम का नेतृत्व करते हैं, तो उसमें उनको जरूर सफलता मिलती है।
मूलांक 01 वाले लोग किसी के नीचे काम करना पसंद नहीं होता। इनके जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आ जाएं, लेकिन यह उससे घबराते नहीं हैं। सफल होकर ही दिखाते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com