घर में इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से होगी तरक्की


By Farhan Khan15, Nov 2025 04:41 PMjagran.com

मनी प्लांट में किसका वास होता है?

हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया। इन पेड़ पौधों में किसी न किसी देवी देवता का वास होता है। इनमें मनी प्लांट भी शामिल है। इस प्लांट में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।

मनी प्लांट की दिशा

आज हम आपको घर में मनी प्लांट लगाने की दिशा के बारे में बताएंगे, ताकि आपकी दिन रात तरक्की हो सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें और आप दूसरों को भी जानकारी दें सकें।

दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाएं

आपको मनी प्लांट घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में देवी-देवता का वास होता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

धन का आगमन

सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ-साथ आपके घर में धन का आगमन हो सकता है और धन की तिजोरी भी पैसों से भरी रहेगी। तिजोरी कभी खाली नहीं होगी।

उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं

मनी प्लांट के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

गृह क्लेश की समस्या

आर्थिक तंगी का सामना करने के साथ-साथ गृह क्लेश का सामना करना पड़ता है। परिवार के साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है। परिवार के सदस्यों की आय भी घट सकती है।

घर के अंदर मनी प्लांट लगाएं

घर के बाहर मनी प्लांट को लगाना अशुभ माना जाता है। आपको घर के अंदर ही मनी प्लांट लगाना चाहिए। इससे आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

रात में मनी प्लांट न छुएं

घर के अंदर मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसकी बेल जमीन को न छुएं। वहीं, रात के समय मनी प्लांट को नही छूना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com