अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर जातक का करियर, पर्सनालिटी, वैवाहिक जीवन आदि के बारे में बताया गया है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो बेहद रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। वे हमेशा अपने राज छिपा कर रखते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में जानें।
हम आपको मूलांक 8 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 होता है।
मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह हैं। इस मूलांक के जातक बेहद मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये हमेशा सच का साथ देते हैं।
मूलांक 8 के जातक संकोची स्वभाव के होते हैं। वे आसानी से लोगों में घुलते-मिलते नहीं हैं। इसलिए इनके दोस्त भी कम ही होते हैं।
मूलांक 8 के लोग अपने मन में बड़े से बड़ा राज आसानी से छिपा लेते हैं। ये अपने कामों का ढिंढोरा नहीं पीटते, बल्कि चुपचाप अपना काम करते रहते हैं।
इस मूलांक के जातक हर काम बहुत सोच-विचार कर करते हैं। ये अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पाते। इसके चलते पार्टनर इनसे ज्यादा खुश नहीं रहता।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com