अंक शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग बेहद सरल स्वभाव के होते हैं?
जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकल जाता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का भी पता चलता है।
जिन लोगों को जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख हो हुआ होता है, उनका मूलांक 6 होता है। ऐसे लोग काफी हंसमुख स्वभाव के होते हैं।
मूलांक 6 वाले लोग बेहद सरल स्वभाव के होते हैं। इन लोगों का मिलने का भी ढंग काफी सरल होता है। इन लोगों को समाज में भी मान-सम्मान मिलता है।
इस मूलांक के लोग अपने दम पर सफलता हासिल करते हैं। ये लोग असंभव काम को भी संभव बना देते हैं और समय रहते लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं।
मूलांक 6 वाले लोग अपने दम पर पैसा कमाने में सबसे आगे होते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहती है और जीवन में तरक्की करते हैं।
इस मूलांक के लोगों को अच्छा पार्टनर मिलता है। हालांकि, पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखने के लिए समय देने की जरूरत होगी।
इन लोगों को स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खास ध्यान देना पड़ेगा। इन लोगों को पाचन और सिर दर्द से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
राशि और मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ