सावन में बन रहा है राजयोग, ये जातक हो जाएंगे करोड़पति


By Ashish Mishra13, Jul 2024 01:43 PMjagran.com

सावन का महीना

हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। यह माह शिव जी को समर्पित रहता है। आइए जानते हैं कि सावन में किन जातकों को धन लाभ होगा?

सावन की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 सोमवार के दिन से हो रही है। वहीं इसका समापन 19 अगस्त 2024 को ही होगा।

राजयोग का निर्माण

सावन महीने में 72 साल बाद शुक्रादित्‍य योग, बुधादित्‍य योग, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, शश योग का निर्माण हो रहा है।

इन राशियों को होगी धन प्राप्ति

सावन महीने में राजयोग के निर्माण से कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इन जातकों को व्यापार में भी लाभ होगा और कारोबार बढ़ेगा।

वृषभ राशि के जातक

सावन महीने में होने वाला राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन जातकों को नए अवसर मिलेंगे और सारी मनोकामना भी पूरी होगी।

कर्क राशि के जातक

राजयोग के दौरान कर्क राशि के जातकों के करियर और व्यापार में तरक्की होगी। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या दूर होती है और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

मीन राशि के जातक

सावन महीने में राजयोग के निर्माण से मीन राशि के जातक को बेहद फायदा होगा। इन जातकों को नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे और धन लाभ भी होगा।

कार्य में सफलता

लंबे समय से परिश्रम कर रहे वृषभ, कर्क और मीन राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। इन जातकों के रुके हुए कार्य भी होने लगेंगे। इसके साथ ही, जातकों पर शिव जी की कृपा बनी रहेगी।

पढ़ते रहें

त्योहारों और विशेष तिथियों पर होने वाले राजयोग के निर्माण के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ