अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि पूजा अधूरी रहने पर क्या संकेत दिखाई देते हैं?
रोज पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
भगवान की पूजा करते समय शुभ और अशुभ संकेत दिखाई देते हैं। इन संकेतों से पता कर सकते हैं कि पूजा पूरी हुई है या अधूरी है।
पूजा-पाठ में नारियल का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर पूजा में चढ़ाया हुआ नारियल खराब निकलता है, तो समझ जाइए कि पूजा अधूरी रह गई है।
कई बार पूजा करते समय अचानक से दीपक गिर जाता है। इसका मतलब पूजा पूरी नहीं हुई है और व्यक्ति को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
पूजा के समय सिंदूर की डिब्बी गिरना अशुभ संकेत होता है। यह पूजा अधूरी रहने का संकेत हो सकता है। इसका मतलब देवी-देवता नाराज हैं।
पूजा के दौरान दीपक गिरना या बुझना अशुभ संकेत होता है। इसका मतलब साधक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने वाली है।
देवी-देवता की प्रतिमा से अचानक फूल गिरना शुभ संकेत होता है। इसका मतलब आपकी पूजा से भगवान प्रसन्न हैं। इसके अलावा, भक्त के आंख से आंसू निकलने का मतलब मनोकामना पूरी होने वाली है।
पूजा-पाठ के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ