ये लोग न पहने रुद्राक्ष की माला, हो सकते हैं नुकसान


By Ashish Mishra25, Aug 2023 07:00 AMjagran.com

रुद्राक्ष

रुद्राक्ष धारण करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रुद्राक्ष धारण करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन लोगों को रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए?

शिव को प्रिय

रुद्राक्ष शिव जी को बेहद प्रिय है। रुद्राक्ष की माला धारण करने से शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

रुद्राक्ष की उत्पत्ति

ऐसा कहा जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव जी के आंसुओं से हुई है। इसे धारण करने से पाप का नाश होने लगता है।

मांसाहारी लोग

जो लोग मांस का सेवन करते हैं, उन्हें रुद्राक्ष की माला नहीं पहननी चाहिए। रुद्राक्ष को धारण करने वाले लोगों को धूम्रपान और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिला

गर्भवती महिलाओं को रुद्राक्ष धारण करने से बचना चाहिए। अगर किसी महिला को रुद्राक्ष धारण करने की सालह दी गई हो तो वह बच्चे के जन्म से सूतक काल के समाप्त होने तक उतार देना चाहिए।

सोते समय रुद्राक्ष

कई लोग रात को सोते समय रुद्राक्ष को धारण किए रहते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। सोते समय इसे तकिए के नीचे रख देना चाहिए। ऐसा करने से मन भी शांत रहता है।

अंतिम संस्कार

अगर आप किसी के अंतिम संस्कार या शव यात्रा में शामिल हो रहे हैं तो रुद्राक्ष को उतार देना चाहिए। अन्यथा रुद्राक्ष अशुद्ध हो जाता है।

धागा

रुद्राक्ष को हमेशा लाल या पीले रंग के धागे में करके धारण धारण करना चाहिए। रुद्राक्ष को पहनने के लिए काले धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ