वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ चीजों के कारण भयंकर दोष उत्पन्न होता है। जानिए कौन सी चीजों में करें बदलाव
घर की दीवार में तस्वीरें या पोस्टर नहीं चिपकाना चाहिए। वास्तु के हिसाब से इससे सबसे ज्यादा वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
मंदिर में कभी भी ऐसी मूर्ति या तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए, जिससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
घर की दरवाजे और खिड़कियां हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए। इससे वास्तु दोष नहीं होता है। बाहर की ओर खुलने से मुखिया की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
घर में चमगादड़ आते हैं वहां पर हमेशा वास्तु दोष रहता है। एक बार चमगादड़ आने पर करीब 15 दिनों तक वास्तु दोष रहता है।
घर में मौजूद किचन का दरवाजा इस तरह नहीं होना चाहिए कि सामने चूल्हा रखा हो। ऐसा होने से वास्तु दोष बनता है।