अलसी के बीज फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन, कॉपर, मैग्नीशियम, मैग्नीज और जिंक जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिए गुणकारी होते हैं।
इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीज के नुकसान भी है। आइए जानते हैं कि किन लोगों के अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए?
अलसी के बीज कब्ज की समस्या में काफी नुकसानदायक साबित होते हैं। इससे उनकी समस्या और बढ़ सकती है।
प्रेग्नेंसी में अलसी के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इससे मां और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है।
अगर आप डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं, तो अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए। इससे परेशानी और बढ़ सकती है।
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो इन बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट दर्द और घबराहट की शिकायत हो सकती है।
एलर्जी में भी अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए क्योंकि इसके चलते आपको सूजन और लालिमा जैसी की समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप अलसी के बीज ज्यादा खाते हैं, तो इससे आपको लूज मोशन की समस्या हो सकती है। ज्यादा खाने से बचें।
इन लोगों को अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com