सूरजमुखी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-ई और विटामिन-बी6 पाए जाते हैं।
सूरजमुखी के बीज सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से कई बीमरियों से बचाव होता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है। इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
इन बीजों का सेवन रोजाना करने से भरपूर एनर्जी मिलती है और दिनभर बिना थके काम कर सकेंगे, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।
इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसलिए इसका सेवन डायबिटीज की समस्या में बहुत लाभकारी होता है।
सूरजमुखी के बीजों का सेवन रोज करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और संक्रामक रोगों से बचाव होता है।
ये बीज बालों और स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स डेड स्किन सेल्स को खत्म करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन-ई बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
इनका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं और गैस, एसिडिटी से राहत मिलती है। पाचन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो डाइट में सूरजमुखी के बीज शामिल करें।
सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com