गर्मियों में अक्सर हेल्दी रहने के लिए फल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। चीकू, इन्हीं में से एक है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।
चीकू हेल्दी होने के बावजूद कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को भूल से भी चीकू नहीं खाना चाहिए।
चीकू में विटामिन-सी, विटामिन-बी5, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलेट, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
चीकू में नेचुरल मिठास होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को चीकू नहीं खाना चाहिए। इससे शुगर लेवल तेजी से स्पाइक कर सकता है।
जिन लोगों को पेट काफी सेंसिटिव रहता है, उन लोगों को चीकू खाने से बचना चाहिए। इसमें फाइबर होता है, जो पचाने में टाइम लेता है।
अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको चीकू को अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है।
जो पहले से ही एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें चीकू खाने से परहेज करना चाहिए। इससे समस्या विकराल रूप ले सकती है।
चीकू में पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है और पोटेशियम किडनी के लिए नुकसानदायक माना जाता है। किडनी के मरीज यह फल खाने से बचें।
इन 5 लोगों के लिए चीकू धीमा जहर होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com