इन लोगों को भूल से भी नहीं लेना चाहिए आइस बाथ


By Farhan Khan14, Jun 2025 02:31 PMjagran.com

आइस बाथ

गर्मियों में लोग एक दिन में 3-4 बार नहा लेते हैं, ताकि बॉडी अंदर से ठंडी रहें। वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से आइस बाथ ट्रेंड हो रहा है।

आइस बाथ क्या है?

आइस बाथ में आपको बर्फ के पानी से नहाना होता है। आपने अक्सर सेलेब्स को यह बाथ लेते हुए देखा होगा। यह सेहत के लिए जितना लाभकारी है, उतना नुकसानदायक भी।

ये लोग न लें आइस बाथ

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को भूल से भी आइस बाथ नहीं लेना चाहिए? ताकि आपको सही जानकारी हो सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

दिल से जुड़े मरीज

दिल से जुड़े मरीजों को आइस बाथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि आइस बाथ लेने से दिल पर दबाव पड़ता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है।

ब्‍लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी में न लें बाथ

जो लोग ब्‍लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उन्हें आइस बाथ लेने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान ब्लड वेसेल्स तेजी से सिकुड़ने लगती है।

डायबिटीज में नहाने से बचें

डायबिटीज के मरीजों को आइस बाथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि इससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके चलते आपको दूसरी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

वीक इम्यूनिटी वाले लोग

जिन लोगों की इम्यूनिटी अक्सर वीक रहती है। ऐसे लोगों को आइस बाथ लेने से बचना चाहिए। इससे आपको इम्यूनिटी और वीक हो सकती है।

गठिया रोग में जहर हैं आइस बाथ

गठिया रोग में आइस बाथ भूल से भी नहीं लेना चाहिए क्योंकि जब बॉडी पर तेज ठंडा पानी पड़ने लगता है, तो हड्डियों में तेज दर्द होने लगता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com