लिपस्टिक को देर तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स


By Priyam Kumari14, Jun 2025 06:00 PMjagran.com

लिपस्टिक कैसे लगाएं?

शायद ही कोई लड़की ऐसी होगी, जिसे लिपस्टिक लगाना पसंद न हो। हर उम्र की लड़की कॉलेज से लेकर ऑफिस में लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं।

लिपस्टिक स्टाइलिंग टिप्स

आजकल हर महिला के पास लिपस्टिक का शानदार कलेक्शन होता है। लिपस्टिक लगाने के बाद लुक एकदम बदल सा जाता है।

लिपस्टिक होंठों पर कैसे टिकाएं?

अगर आपकी लिपस्टिक भी एक से दो घंटे में खराब हो जाती है, तो इन टिप्स की मदद से लिपस्टिक को देर तक टिकाए रख सकती हैं।

लिप प्राइमर या कंसीलर

होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकाने के लिए लिप प्राइमर या कंसीलर का इस्तेमाल करें। यह आपकी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखेगा।

होंठों को करें स्क्रब

चेहरे के साथ-साथ होंठों पर भी स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से डेड स्किन साफ हो जाएगी और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

डबल कोट करें

लिपस्टिक को लंबे समय तक चलाने के लिए डबल कोट जरूर करें। इसके बाद टिशू की मदद से होंठों को हल्के से दबाएं।

लिप बाम लगाएं

सूखे होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक नहीं टिकती है। इसलिए होंठों को पहले लिप बाम की मदद से मुलायम बनाएं।

ट्रांसलूसेंट पाउडर

मेकअप सेट करने के लिए जैसे ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक वैसे ही लिपस्टिक को लंबा चलाने के लिए उसी की मदद लें।

इन टिप्स की मदद से लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखें। मेकअप से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva