लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
हालांकि कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, बहुत सारे फायदों के बावजूद अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से या जिनको एलर्जी है उनको लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
भले ही लहसुन में बहतु सारे तत्व पाए जाते हैं लेकिन फिर भी इससे कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे होने वाली परेशानियों के बारे में बताएंगे।
कच्चे लहसुन को खाने से सीने में जलन हो सकती है, हालांकि पकाकर इसका सेवन किया जा सकता है लेकिन इससे इसके तत्व कम हो जाते हैं।
जिन लोगों को गैस्ट्रो संबंधी समस्या है, उनको कच्चे लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए इससे हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है।
जिन लोगों का खून पतला है, उन्हें कच्चे लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से खून का थक्का नहीं बनता है। ऐसे में चोट आदि लगने पर ज्यादा खून बह सकता है।
कच्चे लहसुन की 1-2 कली का सेवन करना ही स्वास्थ्यकर है, इससे ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com