इन लोगों को नारियल पानी से करना चाहिए परहेज


By Amrendra Kumar Yadav09, Jun 2024 11:30 AMjagran.com

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है नारियल पानी

नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

पाए जाते हैं पोषक तत्व

नारियल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें लॉरिक एसिड, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। हालांकि इतने पोषक तत्वों के बावजूद भी नारियल पानी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन लोगों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए।

गैस्ट्रिक समस्याओं से परेशान लोग

गैस्ट्रिक समस्याओं से परेशान लोगों को नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए, इससे गैस और पाचन संबंधी समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

एलर्जी में न करें सेवन

वहीं कुछ लोगों को नारियल पानी से एलर्जी होती है, ऐसे लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। एलर्जी की वजह से कई बार गंभीर समस्या भी हो सकती है।

छोटे बच्चों को न पिलाएं नारियल पानी

नारियल पानी छोटे बच्चों को पिलाने से बचना चाहिए, छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए मां का दूध बहुत फायदेमंद होता है।

डायबिटीज में न करें सेवन

वहीं डायबिटीज की समस्या में भी नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि नारियल पानी में नेचरल स्वीटनेस पाई जाती है। यह मिठास डायबिटीज को और भी बढ़ा सकती है।

किडनी की समस्या में न करें सेवन

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानी है, उन्हें नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। नारियल में पोटैशियम पाया जाता है, जो किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

हाइपरकेलेमिया की समस्या

नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से हाइपरकेलेमिया की समस्या हो सकती है। इस समस्या में खून में पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे समस्याएं होती हैं।

नारियल पानी का सेवन इन लोगों को नहीं करना चाहिए, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com