दही खाते समय करेंगे ये गलतियां, सेहत होगी खराब


By Amrendra Kumar Yadav30, May 2024 04:40 PMjagran.com

दही का सेवन

दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, गर्मियों के दिनों में इसका सेवन विशेष रूप से किया जाता है। दही का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

कई तरह से किया जाता है इस्तेमाल

दही का इस्तेमाल लस्सी, छाछ आदि के रूप में किया जाता है। हालांकि दही खाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए नहीं तो फायदे की बजाय सेहत को नुकसान हो सकते हैं।

खांसी की समस्या में न करें दही का सेवन

सर्दी-खांसी की समस्या में दही का सेवन करने से बचना चाहिए, खांसी की समस्या में इसका सेवन करने से समस्या और भी बढ़ सकती है।

कमजोर पाचन तंत्र

वहीं कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

रात में न करें सेवन

रात के समय में दही का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि दही म्यूकस को बढ़ाता है जिससे सांस संबंधी समस्या हो सकती है।

पुराने दही का न करें इस्तेमाल

वहीं ज्यादा पुराने दही का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। पुराने दही का इस्तेमाल करने से गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में घर पर बने ताजे दही का इस्तेमाल करना चाहिए।

गर्म करके न करें सेवन

दही को कभी भी गर्म नहीं करना चाहिए, क्योंकि गर्म करने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और इसे खाने से कोई लाभ नहीं मिलता है।

दही में चीनी मिलाकर सेवन करना

वहीं कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं, हालांकि डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को दही चीनी खाने से बचना चाहिए और वेट लॉस कर रहे लोगों को भी दही चीनी का सेवन करने से बचना चाहिए।

दही का सेवन करते समय इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com