भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ता पारा परेशानी का सबब बन गया है। कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
ऐसे में आज हम आपको भारत के उन हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जो जून की भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एकदम बेस्ट है। आइए जानें।
जून माह में लेह लद्दाख का तापमान औसतन 13-14 डिग्री तक रहेगा। रात होते होते तापमान में काफी गिरावट आ जाती है।
इतनी भीषण गर्मी में यहां आपको रात तक ठिठुरन वाली सर्दी महसूस होने लगती है।
जून के महीने में उत्तराखंड राज्य के हेमकुंड में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस जा रहा है।
भीषण गर्मी में भारत की एक ऐसी जगह का लुत्फ आप जरूर उठाना चाहेंगे जहां माइनस में तापमान रहता है।
पूर्वोत्तर भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन तवांग अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। तवांग में इस वक्त अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस है।
हिमाचल प्रदेश का मनाली हिल स्टेशन काफी लोकप्रिय है। यहां भी तापमान कम होता है हालांकि इस कारण पर्यटकों की काफी भीड़ मनाली पहुंचती है।
ऐसे में आप मनाली से कुछ किलोमीटर आगे रोहतांग पास जाएं। रोहतांग पास का तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री तक पहुंच रहा है।
अगर आप भी जून की भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं तो ये डेस्टिनेशन जरूर घूमे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com