इन 3 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए आम


By Shradha Upadhyay05, Apr 2024 10:11 PMjagran.com

फलों का राजा 'आम'

गर्मी का मौसम शुरू होते ही फलों का राजा 'आम' का भी सीजन शुरू हो चुका है। आम खाना अधिकतर हर किसी को पसंद होता है। इसका मीठा और स्वादिष्ट टेस्ट हर किसी के मन को भा जाता है।

आम के पोषक तत्व

आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का मिश्रण होता है। जो कि शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

आम की वैरायटी

वही आम कई वैरायटी में आता है। जैसे चौंसा, लंगड़ा, दशहरी, बीजू, सिंधूरा, मालदा समेत कई तरह के आम होते हैं। जिसमें सबका स्वाद भी अलग होता है।

आम के नुकसान

वही आम खाने के फायदे होने के साथ कुछ लोगों पर आम खाने से सेहत पर नुकसान भी होते हैं।

ये लोग न खाएं आम

ऐसे में आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आम भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। अन्यथा उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

डायबिटीज पेशेंट

शुगर के मरीजों को आम खाने से परहेज करना चाहिए। इस सेवन से इन मरीजों का शुगर लेविल बढ़ सकता है।

साइनस की दिक़्क़त

साइनस यानि की जिन लोगों को एलर्जी से छींके, आंख में खुजली, नाक बंद होना, नाक बहने आदि की समस्या हो ऐसे लोगों को भी आम से दूर रहना चाहिए।

मोटापे से ग्रस्त लोग

वही मोटापे से जूझ रहे लोगों को भी आम नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद कैलोरीज से वजन और तेजी से बढ़ने लगता है।

हेल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ