इफ्तार पार्टी में जचेंगे Jannat के लेटेस्ट Suit डिजाइन


By Shradha Upadhyay06, Apr 2024 11:00 AMjagran.com

चाइल्ड आर्टिस्ट जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री आज कई म्यूजिक वीडियो समेत फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

फैशनिस्टा क्वीन जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर शानदार अभिनेत्री होने के साथ फैंस की फैशनिस्टा क्वीन भी हैं। जिनका फैशन सेंस यंग गर्ल्स काफी फॉलो करती हैं।

जन्नत जुबैर लेटेस्ट सलवार-सूट

आज हम आपको जन्नत के लेटेस्ट सलवार-सूट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इफ्तार पार्टी में कैरी करके खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं।

जन्नत शरारा सूट

अभिनेत्री इस स्काई ब्लू कलर के आलिया कट गोटा वर्क शरारा सूट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने सिल्वर नेकपीस से खुद को अट्रैक्टिव लुक दिया है।

जन्नत अनारकली सूट

इफ्तार पार्टी के लिए जन्नत का सिंपल सोबर एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट भी अच्छा ऑप्शन है। ये आपको बेहद क्लासी लुक देगा।

जन्नत फ्रंट कट सूट

एक्ट्रेस का जरी वर्क फ्रंट कट सिल्क सूट काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ चोकर नेकपीस काफी जंच रहा है।

जन्नत प्लाजो सूट

आजकल प्लाजो सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में डीवा का मरून सिंपल सोबर सूट काफी क्लासी लुक दे रहा है।

जन्नत पेप्लम सूट

आजकल पेप्लम सूट भी काफी ट्रेंड में हैं। इस प्रिंटेड कॉटन सूट में जन्नत काफी स्मार्ट लग रही हैं। ये आपके इफ्तार पार्टी में जान डाल देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ