इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए लहसुन


By Shradha Upadhyay15, Feb 2024 06:25 PMjagran.com

लहसुन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

लहसुन को भारतीय घरों में सब्जी, चटनी, स्नैक्स आदि में खूब इस्तेमाल किया जाता है। वही स्वास्थ्य की दृष्टि से ये बेहद लाभकारी भी मानी जाती हैं।

लहसुन के फायदे

इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। जैसे जोड़ों का दर्द आदि। वही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण साइनस और कंजेशन जैसी परेशानी दूर करने में मदद करता हैं।

लहसुन के नुकसान

वही लहसुन खाने के फायदों के साथ इसके कई नुकसान भी होते हैं। जिसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। और किन लोगों को लहसुन खाने से बचना चाहिए आइये जानें ,

जलन की समस्या

जिन लोगों एसिडिटी की समस्या रहती हो। उन लोगो को लहसुन खाने से बचना चाहिए। क्यूंकि इसके सेवन से सीने में जलन होने लगती है।

पाचन तंत्र कमजोर

जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है यानि कुछ भी हेवी खाने से जल्दी पेट खराब हो जाता है। तो उनको भी लहसुन से परहेज करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की दिक्क्त रहती हो। उनको लहसुन नहीं खाना चाहिए। क्यूंकि इससे ब्लड प्रेशर का लेविल और गिरने लगता है।

प्रेग्नेंसी में परहेज

प्रेग्नेंसी के समय भी लहसुन नहीं खानी चाहिए। जिसकी वजह है इसका गर्म होना। जिससे गले में और छाती में जलन और एसिडिटी हो सकती है।

ब्रेस्ट फीडिंग वाली मां

बच्चो को ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी लहसुन के सेवन से बचना चाहिए। क्यूंकि इससे बच्चे के पेट में ऐंठन, जलन हो सकती है।

हेल्थ से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ