गर्मी के मौसम में अक्सर ठंडी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं ठंडी चीजों में दही भी शामिल है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
दही इतना फायदेमंद होने के बावजूद कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर किन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए।
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-बी12, राइबोफ्लेविन, पोटेशियम, लोहा, फास्फोरस, प्रोबायोटिक्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
दही की तासीर ठंडी होती है, जिसे पचाने में अधिक समय लगता है। ऐसे में कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को दही का सेवन सोच समझकर करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को दही नहीं खाना चाहिए। इसमें नेचुरल शुगर होता है, जिससे ब्लड शुगर में तेजी से इजाफा हो सकता है और समस्या विकराल रूप ले सकती है।
अगर आप अस्थमा की समस्या से पीड़ित है, तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह लिए दही नहीं खाना चाहिए। दही खट्टा होता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
अर्थराइटिस के मरीज भूल से भी दही न खाएं क्योंकि दही में प्रोटीन और वसा होता है, जिससे जोड़ों में और ज्यादा दर्द हो सकता है।
जिन लोगों को किसी प्रकार की एलर्जी से जूझ रहे हैं, उन्हें दही नहीं खाना चाहिए। दही एलर्जी के साथ-साथ स्किन पर रैशेज लाने का काम भी करता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com