मां के लाडले होते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra22, Sep 2024 11:30 AMjagran.com

अंक शास्त्र

इस शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग मां के लाडले होते हैं?

मूलांक का निर्धारण करना

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे व्यक्ति के करियर और स्वभाव के बारे में जानकारी मिलती है।

मूलांक 7 के लोग

इस मूलांक के लोगों का जन्म महीने की 7,16 और 25 तारीख को हुआ होता है। इन लोगों को परिवार में खूब प्यार मिलता है।

होते हैं मां के लाडले

जिन लोगों को मूलांक 7 होता है, वह घर भर में मां के लाडले होते हैं। ऐसे लोगों को मां का प्यार मिलता है और किसी काम को करते समय परिवार के लोगों का भी सहयोग मिलता है।

मिलती है सफलता

मूलांक 7 वाले लोगों को करियर में सफलता मिलती है। इसके अलावा, जो भी काम करते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं।

पैसा कमाने में होते हैं आगे

जिन लोगों का मूलांक 7 होता है, वह लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है।

आत्मविश्वास से भरे

मूलांक 7 वाले लोगों के अंदर आत्मविश्वास भरा रहता है। ये लोग नई चीजों की तलाश ज्यादा करते हैं और परिवार में नाम रोशन करते हैं।

हेल्थ पर प्रभाव

मूलांक 7 वाले लोगों को हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत रहती है। मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए एक्सरसाइज करें। इससे तनाव भी दूर रहता है।

पढ़ते रहें

मूलांक के अनुसार व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ