आलीशान जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra22, Feb 2024 04:20 PMjagran.com

अंक शास्त्र

इसमें व्यक्ति के भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग आलीशान जिंदगी जीते हैं?

मूलांक का निर्धारण करना

जिन व्यक्तियों की जन्मतिथि मालूम होती है उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। तारीख के दोनों को अंक को जोड़ने पर मूलांक निकल जाता है।

मूलांक 6 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 6 होता है। ऐसे लोग जीवन में कामयाब रहते हैं। इन लोगों को कोई परेशानी नहीं होती है।

शुक्र ग्रह का प्रभाव

मूलांक 6 वाले लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इन लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है। ये लोग मेहनत करके अच्छा पैसा कमाते हैं।

बुद्धिमान होते हैं मूलांक 6 के लोग

मूलांक 6 वाले लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोग मेहनत के बल पर मंजिल तक पहुंच जाते हैं। ये लोग अपनी जिंदगी महाराजाओं की तरह जीते हैं।

खूब पैसा कमाते हैं

मूलांक 6 वाले लोग जिस क्षेत्र में कारोबार करना शुरू कर देते हैं उसमें अच्छा पैसा कमाते हैं। इन लोगों को अंदर निर्णय लेने की क्षमता अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा होती है।

मूलांक 6 वालों का प्रेम संबंध

इस मूलांक के लोग चुनौतियों से बिल्कुल भी नहीं घबराते हैं। इन लोगों के लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सफलता प्राप्त करना

मूलांक 6 वाले लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इन लोगों को कारोबार में दूसरों का सहयोग मिलता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों का भी सहयोग मिलता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ