गरुड़ पुराण, हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माने गए ग्रंथों में से एक है, क्योंकि इस पुराण में मृत्यु और इसके बाद की स्थिति का वर्णन मिलता है।
इस पुराण के मुख्य देवता भगवान विष्णु हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का वर्णन किया गया है कि व्यक्ति अपने जीवन के लिए स्वयं जिम्मेदार होता है।
गरुड़ पुराण में मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग बताया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए अंतिम समय में क्या करना चाहिए।
हिंदू धर्म में माना जाता है कि जीवनभर अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है, उसे जन्म मरण के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपनी मृत्यु के समय भी मोह माया से मुक्त नहीं हो पाता इस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती।
इसलिए मोक्ष की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को अपने अंतिम समय में सांसारिक चीजों का मोह त्याग देना चाहिए। बिना मोह त्याग के मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती।
हिंदू धर्म ॐ को एक प्रभावशाली मंत्र माना गया है। ऐसे में जब व्यक्ति की मृत्यु निकट हो तो उसे ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए।
इसके अलावा अंतिम समय में गायत्री मंत्र का जाप करने से भी व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। अगर संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान भी किया जा सकता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com