इन जगहों पर रहने से आप जीवनभर रहेंगे गरीब


By Farhan Khan22, Nov 2024 04:59 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य को दुनियाभर में तीव्र बुद्धि, अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ के तौर पर जाना जाता है।

चाणक्य की नीतियां

जीवन को खुशहाल और सफल बनाने, समाज में पद-प्रतिष्ठा दिलाने आदि में चाणक्य की नीतियां बहुत काम आती है।

इन जगहों पर न जाएं

चाणक्य  के अनुसार आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां रहने से व्यक्ति हमेशा के लिए गरीब हो जाता है।

चिकित्सक न होना

जिन जगहों पर चिकित्सक नहीं रहते हैं, वहां के लोग कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। बेहतर होगा कि आप ऐसी जगहों पर न रहें।

व्यापारी न होना

जहां पर व्यापारी लोग न रहते हों। ऐसी जगहों की आर्थिक स्थिति हमेशा खराब बनी रहती है और यहां के लोग जल्दी गरीब होने लगते हैं।

विद्वान न होना  

चाणक्य नीति के अनुसार जिन भी जगहों पर विद्वान लोग न रहते हों, वहां लोग हमेशा के लिए पीछे छूट जाते हैं।

नहीं करते तरक्की  

ये लोग कभी तरक्की नहीं करते हैं और हमेशा के लिए गरीब ही बने रह जाते हैं। बेहतर होगा कि इस स्थान को छोड़े दें।  

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com