शनिवार को करें इस पेड़ की पूजा, शनि दोष होगा दूर


By Ashish Mishra23, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

शनिवार का दिन

यह दिन भगवान शनि को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस पेड़ की पूजा करने से शनि दोष दूर होता है?

पूजा-पाठ करना

शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

शनिवार को किस पेड़ की पूजा करें?

अक्सर लोगों के मन में रहता है कि शनिवार के दिन किस विधि से पूजा-पाठ करें। वहीं, कई पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जिसकी शनिवार को पूजा करना शुभ होता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में दोष से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार को पीपल के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

शनि दोष से छुटकारा

कुंडली में शनि दोष होने पर पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे शनि देव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे कुंडली में दोष दूर होने लगता है।

जीवन में सुख-समृद्धि

शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, संतान प्राप्ति के योग भी बनते हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। आप इसमें काले तिल डाल सकते हैं। इसके बाद पेड़ की परिक्रमा करें।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ