Cannes में पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, बनीं पहली निर्देशक


By Amrendra Kumar Yadav27, May 2024 12:46 PMjagran.com

Cannes Film Festival 2024

फ्रांस के कांस शहर में हर साल Cannes Film Festival का आयोजन किया जाता है। जहां पर दुनियाभर के फिल्मी सितारे इकट्टठा होते हैं। इस साल Cannes Film Festival 14 मई से 25 मई तक चला।

भारतीय सितारों का दबदबा

इस साल आयोजित हुए इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीयों का दबदबा रहा, अनुसूया गुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला तो वहीं पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म को भी अवार्ड मिला।

‘ऑल वी इमेजिन एस लाइट’

पायल कपाड़िया के निर्देशन में बनी फिल्म को कांस फिल्म फेस्टविल का ग्रांड प्रिक्स अवार्ड मिला। यह अवार्ड जीतने वाली पायल पहली भारतीय बनी हैं।

30 साल बाद भारतीय फिल्म को मिला अवार्ड

इस मंच पर भारतीय फिल्म को 3 दशक बाद कोई अवार्ड मिला है, ऐसे में फिल्मी जगत से लेकर फैंस में भी खुशी की लहर है।

मिल रही ताबडतोड़ बधाई

पायल की इस उपलब्धि से बॉलीवुड खुशी से झूम उठा है, सोशल मीडिया पर तमाम सेलिब्रिटी पायल और उनकी टीम को बधाई दे रहे हैं।

आलिया, फरहान और कियारा ने दी बधाई

पायल की इस उपलब्धि पर आलिया भट्ट, फरहान अख्तर, कियारा आडवाणी ने बधाई दी है, इनके साथ ही अन्य लोगों ने भी बधाई दी है।

कौन हैं पायल कपाड़िया?

पायल कपाड़िया का जन्म मुंबई में हुआ और स्कूलिंग आंध्र प्रदेश में हुई। इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से इकॉनामिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और सोफिया कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

शॉर्ट फिल्म से की करियर की शुरुआत

इसके बाद पायल ने पुणे के एफटीआईआई में दाखिला लिया। पायल ने करियर की शुरुआत एक शॉर्ट फिल्म से की थी। उनकी पहली फिल्म Watermelon, Fish & Half Ghost थी।

पायल की डॉक्युमेंट्री A Night Of Knowing Nothing को कान्स 2021 में The Golden Eye पुरस्कार मिला था। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com