पत्थरचट्टा का पत्ता रोज खाएंगे तो किडनी नहीं होगी खराब


By Amrendra Kumar Yadav01, Dec 2023 08:00 AMjagran.com

पत्थरचट्टा का पत्ता

पत्थरचट्टा के पत्तों का आयुर्वेद में विशेष महत्व है। इसके रोजाना सेवन से कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं।

कई नामों से जाना जाता है

इसके पत्तों को एयर प्लांट, लाइफ प्लांट, मैजिक लीफ जैसे नामों से जाना जाता है। कई औषधियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

मिलते हैं गजब के फायदे

इसके रोजाना सेवन से सेहत को ये जबरदस्त फायदे मिलते हैं, इससे मिलने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।

किडनी की समस्याएं होती हैं दूर

इसके पत्तों के सेवन से किडनी की समस्याएं नहीं होती हैं, किडनी से संबंधित समस्याओं के लिए इसका काढ़ा बनाकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से समस्या से राहत मिलती है।

गॉल ब्लेडर की पथरी होती है दूर

अक्सर महिलाओं को गॉल ब्लेडर में पथरी हो जाती है, इसके लिए पत्थरचट्टा की पत्तियां रामबाण इलाज हैं। इसकी पत्तियों को पीसकर इसमें अजवाइन मिलाकर खाली पेट सेवन करने से इस समस्या से राहत मिलती है।

सिरदर्द से आराम

इसकी पत्तियों से सिरदर्द की समस्या से आराम मिलता है। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या में पत्थरचट्टा की पत्तियों का लेप लगाने से जल्द ही राहत मिलती है।

हाई बीपी करे नियंत्रित

आजकल बहुत सारे लोग हाई बीपी की समस्या से परेशान हैं, इससे बचने के लिए इसकी पत्तियों को पीसकर इसके रस का सेवन करने से हाई बीपी की समस्या नियंत्रित होती है।

घाव जल्दी भरता है

घाव और चोट के निशान को दूर करने में भी पत्थरचट्टा की पत्तियां बहुत सहायक होती हैं। चोट या घाव के निशान को दूर करने के लिए इसकी पत्तियों को गर्म कर घाव पर लगाने से जल्दी घाव भर जाता है।

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com