जल जाएंगी सहेलियां अगर पहन ली चित्रांगदा की ये ड्रेसेज


By Priyam Kumari04, Apr 2025 03:00 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस Chitrangada Singh

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।

Chitrangada की ड्रेसेज

वेस्टर्न हो या एथनिक एक्ट्रेस हर ड्रेस में ग्लैमरस लगती हैं। अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का प्लान कर रही हैं, तो चित्रागंदा के इन आउटफिट्स को कॉपी करें।

वन शोल्डर ड्रेस

चित्रागंदा येलो कलर की वन शोल्डर ड्रेस में अप्सरा जैसी लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस पहनकर महफिल की जान बन सकती हैं।

मिरर वर्क लहंगा

दोस्त की शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह मिरर वर्क लहंगा स्टाइल करना न भूलें। ऐसे आउटफिट के साथ लाइट मेकअप ही रखें।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

ऑफिस पार्टी हो या कॉलेज पार्टी थाई हाई स्लिट ड्रेस हर मौके पर खास लगती हैं। एक्ट्रेस इस ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

हर उम्र की महिला को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। साड़ी लुक को खास बनाने में मदद करता है। अगर आप भी किसी खास मौके पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की ये ऑर्गेंजा साड़ी को कैरी करें।

अनारकली सूट

अगर आप सादगी भरा लुक चाहती हैं, तो ऐसे अनारकली सूट पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

कोट और पैंट

ऑफिस गोइंग गर्ल्स के पास कोट और पैंट तो जरूर होना चाहिए। इस तरह के आउटफिट लुक को बॉसी और क्लासी बनाते हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@chitrangda)