केले के संग न खाएं ये चीजें, सेहत पर होगा उल्टा असर


By Akshara Verma04, Apr 2025 11:40 AMjagran.com

केले संग न खाएं ये चीजें

केला में पोटैशियम, विटामिन C, और फाइबर जैसे पोषक तत्वों पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के साथ कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने से सेहत पर बुरा असर हो सकता है? आइए जानते हैं कि केले के संग कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

दही न खाएं

दही और केला, दोनों ही शरीर को ठंडा करने में मदद करते है। इन्हें साथ में खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। साथ ही, यह गैस और पेट में जलन करने वाली समस्याओं को पैदा करता है।

दूध न पिएं

दूध और केले को साथ में खाने से शरीर में कफ, एलर्जी और पेट में भारीपन जैसी समस्या होने लगती हैं। आप दोनों चीजों को अलग अलग समय पर खाएं, जिससे आपके शरीर को भी फायदा मिलेगा।

मांस और मछली

केले में प्रोटीन की मात्रा अच्छी पाई जाती हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन, केले को हाई प्रोटीन वाले फूड जैसे मछली और मांस के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर की पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

सिट्रस फूड्स

नींबू, संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फलों को केले के साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि, केले और खट्टे फल अम्लीय पोषक होते हैं, जो पेट के लिए समस्या बना देते है।

आलू न खाएं

क्या आप जानते हैं आलू और केले में स्टार्च पाया जाता है, जो शरीर के डाइजेशन पावर को कम कर देता है। साथ ही, यह पेट को फुलाने और वजन को बढ़ाने जैसी समस्याओं को पैदा करता है।

तरबूज न खाएं

कभी भी केले और तरबूज को साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि तरबूज एक मीठा और पानी वाला फल होता है। साथ ही, केले में भी शुगर पाई जाती है, जो पेट में एसिडिटी की समस्या का कारण बनता है।

एवोकाडो न खाएं

केले और एवोकाडो, दोनों फलों में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। इन्हें फलों को साथ में नहीं खाना चाहिए। यह शरीर को लाभ देने की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं।

स्टोरी में बताई गई चीजों के साथ केले का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik