भाग्यश्री की बेटी Avantika के खूबसूरत समर लुक्स


By Akshara Verma04, Apr 2025 10:40 AMjagran.com

भाग्यश्री की बेटी Avantika के समर लुक्स

इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी Avantika Dassani अपनी ब्यूटी और फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती है। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के समर लुक्स पर।

शॉर्ट ड्रेस

गर्मियों में फैशनेबल दिखने के लिए आप एक्ट्रेस की ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। Avantika ने ड्रेस के साथ पर्ल नेकलेस और स्मॉल इयररिंग्स स्टाइल किए है, जो लुक को अट्रैक्टिव बना रहे है।

डिजाइनर फ्लोरल ड्रेस

गर्मियों में हल्के रंग पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की यह डिजाइनर क्रीम कलर की ड्रेस आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

प्रिंटेड साड़ी

यंग गर्ल्स गर्मी के मौसम में खूबसूरत दिखने के लिए एक्ट्रेस जैसी प्रिंटेड साड़ी के साथ लाइट न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं। यह आपको फंक्शन में ग्लैमरस लुक देगी।

बीच कुल लुक

व्हाइट पैंट, लूज शर्ट के साथ एक्ट्रेस के नेट का ब्रालेट टॉप स्टाइल किया है, जो गर्मियों के लिए एकदम बेस्ट आउटफिट है। आप गोवा वेकेशन पर एक्ट्रेस के लुक को गोल्डन चंकी ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

शॉर्ट्स विद ब्लेजर

कुल लुक के लिए आप Avantika का यह आउटफिट कॉपी कर सकती हैं। साथ ही, कर्ली हेयर स्टाइल लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बना देंगे।

डबल शेड साड़ी

गर्मियों में फैशनेबल दिखने के लिए आप एक्ट्रेस जैसी डबल शेड साड़ी को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें। यह लुक को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ आपको खूबसूरत भी दिखाएगी।

को-ऑर्ड सेट

Avantika ने प्लाजो और ब्रालेट टॉप के साथ फर वाले ब्लेजर को स्टाइल किया है। यह को-ऑर्ड सेट यंग गर्ल्स कॉलेज इवेंट में बोल्ड आई मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस के इन समर आउटफिट्स को आप भी गॉर्जियस लुक लेने के लिए ट्राई कर सकती हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@avantikadassani)