पलक तिवारी इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड हैं। जो कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। जो कि अबतक कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
मां की तरह बेटी भी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पलक के इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।
अभिनेत्री इंडियन ऑउटफिट में श्वेता तिवारी की तरह बेहद खूबसूरत लगती हैं। फैंस भी पलक को एथनिक में देखने के लिए बेकरार रहते हैं।
आज हम आपको पलक का डिफरेंट डिफरेंट स्टाइल सलवार-सूट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स फॉलो कर सकती हैं।
अभिनेत्री प्रिंटेड कॉटन पेप्लम स्टाइल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गर्मियों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।
मरून कलर के चिकनकारी कुर्ती प्लाजो सेट में पलक काफी गॉर्जियस लग रही हैं। ये सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में भी हैं।
आप कुछ सिंपल लुक ट्राई करने चाहती हैं तो डीवा की तरह प्रिंटेड अनारकली सूट डिफरेंट कलर दुपट्टे से खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।
पलक येलो कलर के सिल्क सूट में भी ब्यूटीफुल लग रही हैं। उनका ये ऑउटफिट हल्दी के लिए बेस्ट है।