Palak के ये हॉट ब्लाउज पहनें, स्लिम फिगर देखकर सभी होंगे मदहोश


By Priyam Kumari11, Feb 2025 11:00 AMjagran.com

यंग एक्ट्रेस Palak Tiwari

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है। वह अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना देती हैं।

Palak Tiwari के हॉट ब्लाउज

पलक तिवारी अपने इंडियन आउटफिट के साथ स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करती हैं। आज हम आपको उनके ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जिनसे आइडिया लेकर यंग गर्ल्स हॉट लग सकती हैं।

स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस ने सीक्वेन साड़ी के साथ स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह के ब्लाउज साड़ी पर खूब जचती है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करें।

मल्टी स्ट्रिप बैकलेस ब्लाउज

अगर आप रिवीलिंग ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, तो पलक तिवारी का मल्टी स्ट्रिप बैकलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी हॉट और ग्लैमरस नजर आएगा।

वी नेक ब्लाउज

हैवी ब्रेस्ट या स्लिम गर्ल्स पर वी नेक ब्लाउज परफेक्ट लुक देता है। एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट लहंगे के साथ ये ब्लाउज पेयर किया है। आप भी हैवी इयररिंग्स के साथ इसे ट्राई करें।

कोल्ड शोल्डर ब्लाउज

साड़ी लुक को मॉडर्न टच देने के लिए कोल्ड शोल्डर ब्लाउज चुनें। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन लहंगा और साड़ी के लिए एकदम बेस्ट है।

नूडल स्ट्रिप ब्लाउज

पलक तिवारी ने अपने लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाने के लिए नूडल स्ट्रिप ब्लाउज पहना है। आप भी इस तरह के ब्लाउज मार्केट से खरीद सकती हैं।

ब्रालेट ब्लाउज

इन दिनों ब्रालेट ब्लाउज खूब ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह के ब्लाउज लहंगा लुक को हॉट बना देती हैं। आप भी पलक जैसे ब्लाउज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@palaktiwarii)