किस विटामिन की कमी से भूख खत्‍म हो जाती है?


By Farhan Khan10, Feb 2025 07:08 PMjagran.com

हेल्दी रहने के लिए विटामिन है जरूरी

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सभी विटामिन की जरूरत होती है। किसी भी विटामिन की कमी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। हर विटामिन की अपनी अलग जरूरत होती है।

विटामिन और भूख का कनेक्शन

कई बार विटामिन की कमी से शरीर में इतने साधारण बदलाव होते हैं कि समस्या का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इनमें भूख न लगना भी शामिल है।

भूख के लिए जिम्मेदार विटामिन

आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से भूख खत्म हो सकती है, ताकि आपको भी सही जानकारी हो। आइए इस विटामिन के बारे में जानें।

विटामिन-बी1 क्‍या है?

विटामिन-बी विटामिन का एक ऐसा ग्रुप है, जो आपके शरीर के मेटाबॉलिज्‍म में मदद करता है। विटामिन बी1 की मदद से ब्रेन और नर्वस सिस्‍टम को हेल्‍दी और मजबूत रखने में मदद मिलती है।

विटामिन-बी1 की कमी के लक्षण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन-बी1 की कमी के चलते व्यक्ति की भूख खत्म हो जाती है। इसके अलावा, थकावट होना, याददाश्त कमजोर होना और वजन कम होना भी इस विटामिन की कमी के लक्ष्णों में शामिल है।

विटामिन-बी1 से भरपूर फूड्स

अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में कभी विटामिन-बी1 की कमी न हो, तो इसके लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

पालक का सेवन करें

विटामिन-बी1 के लिए आप डाइट में पालक शामिल कर सकते हैं। इसमें ल्यूटिन, पोटैशियम, फाइबर, फोलेट और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

अंडे की जर्दी खाएं

रोजाना अंडे की जर्दी खाने से शरीर में विटामिन-बी1 की कमी पूरी की जा सकती है। इसके अलावा, यह आंखों की रोशनी को बनाए रखने में भी मदद करती है।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी1 होता है। आप इन बीजों को हल्का भुनकर खा सकते हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com