बरसात के मौसम में चाय के साथ यह 1 चीज खाने से पेट हो सकता है खराब


By Farhan Khan04, Sep 2025 02:16 PMjagran.com

बरसात की शुरुआत

मौसम धीरे धीरे बदल रहा है और बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इसके चलते लोगों का लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से बदल चुका है। वहीं, बरसात के मौसम में कुछ चीजें खाने की मनाही होती है क्योंकि इससे तबियत बिगड़ सकती है।

चाय के साथ न खाएं यह चीज

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे चाय के साथ खाने से आपका पेट बुरी तरह से बिगड़ सकता है। आइए इस चीज के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चाय के साथ पकौड़े न खाएं

हम आपको पकौड़े के बारे में बता रहे हैं। बरसात के मौसम में आपको चाय के साथ पकौड़े खाने से बचना चाहिए। इससे आपके पेट का पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है।

किडनी में हो सकती है खराबी

अगर आप किडनी से जुड़ी परेशानी से भयंकर रूप से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको बरसात के मौसम में चाय के साथ पकौड़े नहीं खाने चाहिए। इससे समस्या विकराल रूप ले सकती है।

बढ़ सकता है वजन

बरसात के मौसम में चाय के साथ पकौड़े खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है क्योंकि पकौड़ों में उच्च मात्रा में फैट और कैलोरी पाई जाती है।

दिल हो सकता है बीमार

जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, तो ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको चाय के साथ पकौड़े नहीं खाने चाहिए।

शुगर लेवल बढ़ने का खतरा

डायबिटीज आज के समय में बेहद आम बीमारी बन गई है और इस बीमारी में शुगर लेवल को मेंटेन करना होता है। चाय के साथ पकौड़े खाने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट वाले ड्रिंक्स पिएं

बरसात के मौसम में आपको चाय और पकौड़े की बजाय कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए, जो आपकी इम्यूनिटी को बू्स्ट करने के लिए जाने जाते हो।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com