हानिया आमिर पाकिस्तान की फेमस हसीना हैं। जो कि कई शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री सिंगर और मॉडल भी हैं।
फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग से ज्यादा उनकी खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने हैं। हानिया हर ऑउटफिट में माशाल्लाह बला की खूबसूरत लगती हैं।
अधिकतर सूट में नजर आने वाले हानिया के आज हम आपको साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें देख आप भी एक्ट्रेस पर फिदा हो जाएंगे।
हाल में अभिनेत्री ने व्हाइट और ब्लू कलर की प्रिंटेड कॉटन साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें आप उनका स्टनिंग लुक देख सकते हैं।
हसीना गोल्डन कलर की प्लेन शिमरी साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज में कहर ढहा रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और रेड लिपस्टिक से अपना लुक कंप्लीट किया है।
हानिया रेड कलर की प्लेन क्रैप साड़ी फुल स्लीव्स ब्लाउज में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। फेयर स्किन टोन गर्ल्स इसे ट्राई करें।
अपने फैशन सेंस से दीवाना बनाए रहने वाली अभिनेत्री ब्लैक कलर की मिरर बॉर्डर नेटिड साड़ी में कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।
हानिया आमिर का पिंक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी साड़ी मल्टीकलर हाल्टर नेक ब्लाउज लुक शानदार लग रहा है। छोटे फंक्शन में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।