यंग गर्ल्स दिखेंगी सबसे जुदा, पहनें Keerthy Suresh जैसे एथनिक


By Akanksha Jain25, Jun 2024 02:05 PMjagran.com

साउथ स्टार कीर्ति सुरेश

साउथ की जानी मानी हसीना कीर्ति सुरेश ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। कीर्ति सुरेश हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं।

कीर्ति सुरेश के एथनिक लुक्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक कीर्ति सुरेश के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके एथनिक लुक्स दिखाएंगे।

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट करें ट्राई

अगर आप अपने इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप कीर्ति सुरेश के इस इंडो-वेस्टर्न को ट्राई कर सकती हैं।

मल्टी कलर साड़ी लुक

एक्ट्रेस के पास साड़ी का भी शानदार कलेक्शन है। मल्टी कलर हैवी वर्क साड़ी में कीर्ति सुरेश का लुक शानदार लग रहा है।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी डिजाइन

इंडो-वेस्टर्न और रेडी टू वियर साड़ी फिलहाल काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी इस तरह के साड़ी लुक को स्टाइल कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी लुक

ब्लू कलर की सिल्क साड़ी में कीर्ति सुरेश का लुक काफी क्लासी लग रहा है। यंग गर्ल्स पर इस तरह की साड़ी खूब जचेगी।

मिरर वर्क साड़ी

येलो कलर की मिरर वर्क साड़ी में कीर्ति सुरेश हुस्न की मल्लिका लग रही हैं। मिरर वर्क आउटफिट आप भी कैरी कर सकती हैं।

रफल साड़ी डिजाइन

फिलहाल रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आप भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस तरह की साड़ी को कैरी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ