'श्रीवल्ली' Rashmika Mandanna के 5 फिटनेस मंत्रा


By Shradha Upadhyay18, Jun 2024 02:01 PMjagran.com

श्रीवल्ली रश्मिका मंदाना शानदार अभिनेत्री

रश्मिका मंदाना साउथ और हिंदी फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने फिल्म 'पुष्पा' में श्रीवल्ली के किरदार से खास पहचान बनाई। आज डीवा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

फिटनेस और ब्यूटी के दीवाने

फैंस अभिनेत्री की कमाल की एक्टिंग के साथ उनकी फिटनेस और ब्यूटी के भी दीवाने हैं। हर कोई रश्मिका के जैसी फिटनेस और खूबसूरती पाना चाहता है।

रश्मिका के फिटनेस मंत्रा

आज हम आपको फिटनेस क्वीन रश्मिका मंदाना फिटनेस मंत्रा बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी फॉलो करके उनके जैसा फिगर पा सकती हैं।

डेली एक्सरसाइज

एक्ट्रेस के डेली रूटीन में उनका वर्कआउट शामिल है। जिसे वो कभी स्किप नहीं करती हैं। रश्मिका कार्डियो, स्क्वैट्स, वेट ट्रेनिंग, पुश अप्स जैसी एक्सरसाइज करती हैं।

हेल्दी डाइट

इसके अलावा रश्मिका अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस रोजाना, जूस, फल, हरी सब्जियां, जरूर शामिल करती हैं।

नाश्ता, लंच, डिनर

ब्रेकफास्ट में डीवा नट्स , दलिया और एवोकाडो, लंच में मैश्ड पोटेटो, चिकन और डिनर में ब्राउन राइस, ग्रील्ड चिकन, जैसा हल्का मील लेती हैं।

मेंटल हेल्थ एक्टिविटी

इसके साथ ही अभिनेत्री अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखते हुए प्राणायाम, मेडिटेशन भी करती हैं। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी जरूरी है।

एक्स्ट्रा एक्टिविटी

फिट रहने के लिए रश्मिका स्विमिंग, साइकिलिंग, रोप स्किपिंग, डांसिंग और बॉक्सिंग जैसी एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ