पान के पत्ते के ये उपाय जीवन में कराते हैं धन लाभ


By Ashish Mishra09, Dec 2023 01:46 PMjagran.com

पेड़-पौधे की पूजा

हिंदू धर्म में पेड़-पौधे की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि धन लाभ के पान के पत्ते से कौन-सा उपाय करना चाहिए?

पान का महत्व

कोई भी मांगलिक कार्य ऐसा नहीं है जिसमें पान का उपयोग न होता हो। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

व्यापार में बाधा को दूर करने के उपाय

अगर लोगों के व्यापार में बाधा आती रहती है। इससे बचने के लिए बुधवार के दिन पान के पत्ते का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सारी बाधा दूर होने लगती है।

सफलता प्राप्ति के लिए पान के उपाय

कई लोगों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को पान के पत्ते को कागज में लपेटकर अपने पास रखना चाहिए।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अक्सर लोग आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को 3 पान के पत्ते और 1 सुपारी को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

पाप से मुक्ति के उपाय

जीवन के सारे पापों को दूर करने के लिए पान के पत्ते का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कई जन्मों का पाप दूर होने लगता है।

बुरी नजर को दूर करने के उपाय

इसे दूर करने के लिए पान के पत्ते का उपाय काफी कारगर होता है। इसके लिए पान के पत्ते पर गुलाब की 7 पंखुड़ियों रखकर खिला दें। इससे नजर दूर होने लगती है।

रिश्ते मजबूत करने के उपाय

अगर आपका दांपत्य जीवन सही नहीं चल रहा है तो पान के पत्ते को गुलाब के साथ रखकर मां लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित कर देंं। ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ