Kharmas 2023: तुलसी पूजा का महत्व, चढ़ाएं ये चीजें


By Ashish Mishra09, Dec 2023 01:02 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि खरमास में तुलसी पूजा करने का क्या महत्व है?

खरमास की शुरुआत

इस साल खरमास 16 दिसंबर 2023 से शुरू हो रहा है। इस मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। हालांकि, घर पर पूजा कर सकते हैं।

तुलसी पूजा

इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। खरमास के माह में तुलसी पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी पूजा के दौरान चढ़ाएं ये चीजें

तुलसी के पौधे की पूजा करते समय भोग लगाना चाहिए। इस दौरान घी से बनी मिठाई और और लाल या गुलाबी रंग के फूल चढ़ाना चाहिए।

तुलसी पूजा करने का महत्व

इस महीने में तुलसी पूजा करने के विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना

खरमास में मां तुलसी की पूजा करने से नकारात्मकता दूर होने लगती है। इससे परिवार में खुशहाली भी आती है।

दीपक जलाएं

रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से सोया भाग्य जागने लगता है।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

घर के तुलसी की पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसे परिवार में बरकत होने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ