शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है, इस दिन शनि देव की पूजा करने का विशेष महत्व है।
शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, शनि देव के नाराज होने से व्यक्ति को किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है और जिस पर भी शनि देव की कृपा होती है, उनके सारे काम बनते हैं।
शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करें, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
शनि देव को काला तिल, सरसों का तेल बेहद प्रिय है, इस दिन पूजा करते समय शनि देव को काले तिल व सरसों का तेल अर्पित करें।
इस दिन शनि मंत्र का जाप करें, इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिन स्नान करते वक्त पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर स्नान करें।
इस दिन व्रत का पालन भी किया जाता है, सुबह स्नानादि क्रियाओं से संपन्न होकर व्रत का संकल्प लें और शाम में पूजा के बाद फलाहार का सेवन करें।
इस दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
पूजा के बाद शनि आरती का पाठ करें, इससे भक्तों को विशेष लाभ होता है। इस दिन वाणी पर संयम रखें।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com