Aaj ka Rashifal: ये 5 राशियां होंगी मालामाल, दूर होगा संकट


By Ashish Mishra09, Dec 2023 10:30 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा आपका मन अशांत रहेगा स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार में कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं, आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे।

कन्या राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। साथ ही पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलेंगे। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है।

मकर राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। साथ ही व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशिफल

आज के दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं।